हिंदुस्तान शिपयार्ड में गिरी क्रेन, 11 मजदूरों की दर्दनाक मौत

विशाखापत्तनम में गैस लीक कांड से लेकर अबतक हुए कई हादसे

विशाखापट्टनम (आंध्र प्रदेश)। आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में एक और बड़े हादसे की खबर है। यहाँ हिंदुस्तान शिपयार्ड में लोडिंग के दौरान नई क्रेन गिर गई जिस कारण 11 मजदूरों की मौत हो गई है और कई मजदूर घायल हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
 
हादसा उस वक्त हुआ जब मज़दूर उक्त क्रेन को खड़ा कर रहे थे। समाचारों में प्रसारित वीडीओ में 75 टन का विशालकाय क्रेन तेज आवाज़ के साथ नीचे गिरते हुए दिखाई दे रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारी क्रेन के पास कुल 18 मजदूर काम कर रहे थे। इस बीच अचानक क्रेन टूटकर नीचे गिर गया। क्रेन की चपेट में आने से घटनास्थल पर अबतक 11 मजदूरों की मौत की ख़बर है। समाचार लिखने तक 3 शव निकले जा चुके थे।

  • इसे भी पढ़ें

चश्मदीदों ने बताया कि मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। घटनास्थल पर मीडिया को जाने की अनुमति नहीं दी गई है।

विशाखापत्तनम के जिलाधिकारी विनय चंद ने पत्रकारों को बताया कि मृतकों में चार व्यक्ति एचएसएल के कर्मचारी हैं, जबकि बाकी लोग संविदा कर्मी हैं। उन्होंने कहा कि हिन्दुस्तान शिपयार्ड में इस तरह का यह पहला हादसा है। उन्होंने कहा कि, हमने हिंदुस्तान शिपयार्ड के तहत जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही प्रशासन की तरफ से भी एक हाई लेवल कमिटी गठित की जाएगी।

बहरहाल, एक और कमेटी गठित हो जाएगी, मामला शांत हो जाएगा, रिपोर्ट शिफ़र आएगा और मुनाफे की अंधी हवस में मज़दूरों की अकाल मौतें होती रहेंगी!

  • इसे भी पढ़ें

About Post Author

भूली-बिसरी ख़बरे