दिल्ली अनाज मंडी में 45 से ज्यादा मज़दूरों की आग से जलकर हुई मौत के खिलाफ आक्रोश प्रदर्शन

दिल्ली अनाज मंडी 45 से ज्यादा मज़दूरों की आग से जलकर हुई मौत के खिलाफ आक्रोश प्रदर्शन

दिल्ली श्रम मंत्रालय, सिविल लाइन, 10 दिसंबर, सुबह 10 बजे

  • मुनाफाखोरों के द्वारा मज़दूरों की हत्या का विरोध करो!
  • श्रम कानूनों में लापरवाही करने वाले फैक्टरी मालिक व प्रशासनिक अधिकारियों को सख्त सजा दो!
  • फैक्टरी एक्ट में मज़दूर विरोधी बदलाव नही सहेंगे!
  • बाल मजदूरी नही सहेंगे!
  • प्रवासी मज़दूरों के पंजीकरण व सुरक्षा के लिए प्रभावी कानून बनाओ!
  • मृतकों को 50 लाख व घायलों को 20 लाख मुआवजा व मुफ्त इलाज दो!

दिल्ली अनाज मंडी में केंद्र सरकार, केजरीवाल सरकार व एम सी डी प्रशासन की आपराधिक लापरवाही और अवैध फैक्टरी मालिकों के साथ गठजोड़ के चलते आग में 45 से ज्यादा मज़दूरों की भयावह मौत का जवाब दो।

मज़दूर अधिकार संघर्ष अभियान (मासा)

About Post Author

भूली-बिसरी ख़बरे