बिहार : निर्माण मज़दूरों का श्रम भवन पर प्रदर्शन

ग्रामीण मज़दूर यूनियन, बिहार और बिहार राज्य निर्माण कामगार यूनियन के बैनर तले विरोध प्रदर्शन
बिहार के रोहतास जिला में भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगारों का निबंधन व राहत योजनाओं में श्रम विभाग के अधिकारियों और दलालों के गठजोड़ द्वारा बड़े पैमाने पर की जा रही घुसखोरी, कमीशनखोरी और हेराफेरी के खिलाफ श्रम कार्यालय के समक्ष 15/11/2019 को ग्रामीण मजदूर यूनियन, बिहार और बिहार राज्य निर्माण कामगार यूनियन ने विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन में करगहर, शिवसागर, बिक्रमगंज, दावथ,राजपुर, नासरीगंज और सासाराम प्रखण्ड के सैकड़ों गाँव से हजारों निर्माण मजदूर शामिल हुए।
प्रदर्शन के बाद राज्यपाल के नाम श्रम अधीक्षक डालमियानगर को ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन के माध्यम से उठाई गई माँगें-
- दलालों द्वारा गैर मजदूरों का बोरों मे भरकर जमा किया गया आवेदन को रद्द किया जाये।
- सभी निर्माण मजदूरों का आवेदन कैम्प के माध्यम से लिया जाए।
- निर्माण मजदूरों के लिए बजटीय प्रावधान किया जाए।
- निर्माण मजदूरों को 15,000 रुपए मासिक पेंशन दिया जाए।
- निर्माण मजदूरों के भवन मरम्मती और बेटी के शादी के लिए क्रमशः 50,000 रु. और 1,00,000 रुपए लागू किया जाए।
- गैर मजदूरों का निबंधन रद्द कर दी गई राशि वसूला जाए और निबंधन प्रक्रिया में संलिप्त अधिकारियों पर मुकदमा चलाया जाए।