नीदरलैंड में शिक्षकों की शानदार हड़ताल

मजदूर और किसान भी हड़ताल के समर्थन
हेगः नीदरलैंड में बड़ी संख्या में शिक्षकों ने एक दिन की हड़ताल कर दी है, जिसके चलते देश भर में 4,000 से ज्यादा स्कूल बंद रहे। ये हड़ताल ऐसे समय में की गई है, जब सरकार की उत्सजर्न नीतियों से नाखुश किसानों और निर्माण श्रमिकों ने भी हाल के हफ्तों में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया था।

पिछले हफ्ते प्रधानमंत्री मार्क रुट्टे की सरकार ने स्कूलों और यूनियनों के साथ समझौता किया था, जिसमें सरकार शिक्षकों की कमी दूर करने, कामकाज के हालात ठीक करने और वेतन में वृद्धि करने समेत कई चीजों के लिए शिक्षा क्षेत्र में अतिरिक्त 46 करोड़ यूरो निवेश करने पर सहमत हुई थी।
एक दिवसीय हड़ताल का मकसद सरकार को उसकी नीतियों के खिलाफ चेतावनी देना था। देश में गिरती अर्थव्यस्था के प्रति सचेत करना है।