टाटा मोटर्स जमशेदपुर प्लांट में 12.9 प्रतिशत वार्षिक बोनस की घोषणा, 306 अस्थाई श्रमिक परमानेंट किए जाएंगे।

जमशेदपुर: 18 सितंबर को टाटा मोटर्स प्रबंधन और टाटा वर्कर्स टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के बीच वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिए वार्षिक वेतन समझौता हुआ जिसमें 12.9% बोनस पर और 306 कैजुअल श्रमिकों को स्थाई करने पर भी सहमति बनी। पिछले साल 12.2% बोनस मिला था।
बोनस समझौते के अलावा कंपनी प्रबंधन और यूनियन के बीच लंबी अवधि के लिए वेतन समझौता भी हुआ। यूनियन के सूत्रों का कहना है कि औसत बोनस राशि ₹38200 है।
प्रबंधन और यूनियन प्रतिनिधियों के बीच बोनस समझौते, ग्रेड रिवीजन, और स्थायीकरण के मुद्दे को लेकर दो राउंड की वार्ता के बाद सहमति बनी।